अनुसूचित जनजातियों में षिक्षा का अभाव (छत्तीसगढ़ राज्य के विषेष संदर्भ में)
श्रीमती अहिल्या तिवारी
समाज शास्त्र अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर(छ.ग.)
भूमिकाः
समाज एवं राष्ट्रª की शैक्षिक प्रगति के लिए अनिवार्य है कि समाज के सभी वर्गो के बालक-बालिकाओं को शिक्षित किया जाए। व्यवहार में ऐसा नहीं है। स्वतंत्र भारत में शिक्षा का तेजी से प्रसार हुआ है, परंतु शिक्षा का यह प्रसार सामाजिक आर्थिक दृष्टि से उच्च एवं मध्यम वर्ग में ही हुआ है। समाज का एक विस्तृत वर्ग आज भी शिक्षा के प्रसार की प्रक्रिया में पिछड़ा हुआ है। समाज के एक वर्ग में शिक्षा के अल्प प्रसार को एक गंभीर समस्या माना जा रहा है। भारतीय समाज में अनुसूचित जन-जातियों को शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े एवं कमजोर वर्ग में सम्मिलित किया जाता है।
जनजातियाँ समस्त भारत में विभिन्न भौगौलिक क्षेत्रों में निवास करती है। जनजाति ऐसे लोगों का समूह है जो किसी निश्चित भू-भाग में(सामान्यतः जंगल या पहाड़) निवास करते हैं, जिनकी एक संस्कृति होती है। इरावती कर्वे ने इनके समाज को रंग-बिरंगी गुदडी की उपमा दी है जो विभिन्न स्त्रोतों से कपड़ों के टुकड़ों को लेकर एक साथ सी दिया गया है। घुरिये ने इन्हें ‘‘पिछड़े हिन्दू‘‘ भी कहा है।
वर्तमान में इन जातियों की सबसे बड़ी समस्या है शिक्षा में संतोषजनक स्थिति का न होना। स्वतंत्रता के पश्चात् सरकार द्वारा उठाये गए कदम जागरूकता के अभाव में अत्यधिक सफल नहीं हो पाए। इनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सामान्य वर्ग के अपेक्षा निम्न स्तर का है। इन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के द्वारा जागरूकता करने एवं समानता के अधिकार के प्रति सजग करने की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या की एक तिहाई अनुसूचित जनजातियों की है जिनमें 50ः ही साक्षर है। स्त्री शिक्षा का प्रतिशत लगभग 30 से 40 प्रतिशत ही है। इनमें शिक्षा की समस्या की गंभीरता इस तथ्य से पता चलती है कि सामाजिक दृष्टि से इन जनजातियों में शिक्षा संबंधी अनेक असमानताएँ मौजूद है। जैसे-पारिवारिक शैक्षिक वातावरण का अभाव, शिक्षा में नामांकन के लिए पर्याप्त प्रेरकों का अभाव एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव। यही कारण है कि इनमें शिक्षा का प्रतिशत बहुत ही कम है।
राजनीति में भी इनकी सहभागिता इनकी जनसंख्या के अनुसार अत्यधिक कम है। शिक्षा का अभाव इनकी सफल रोजगार के मार्ग में बाधक है। देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए जनजातियों को शिक्षित एवं जागरूक बनाने की आवश्यकता है।
उद्देष्य:
अनुसूचित जनजातियों में शिक्षा के स्तर को ज्ञात करना। शिक्षा के अभाव के कारण इन जनजातियों में पायी जाने वाली सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों को ज्ञात करना।
अध्ययन पद्धतिः
प्रस्तुत शोध प्रबंध द्वितीयक तथ्यों पर आधारित है। द्वितीयक तथ्यों से प्राप्त स्त्रोतों के आधार पर तथ्यों का विश्लेषण किया गया है। जनगणना 2011 के जनजातियों से संबंधित आँकड़े उपलब्ध न होने के कारण 2001 के जनगणना को आधार मानकर तथ्यो का विश्लेषण किया गया है।
विष्लेषणः
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक भगत ने कहा है कि जनजाति वर्ग के लोगों के विकास की गतिविधियाँ उसी वर्ग के हाथों में होनी चाहिए। हमारे देश में जनजाति वर्ग के लागों की संख्या अधिक है लेकिन उनमें जागरूकता की कमी है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उन्हें जागरूक बनाएँ।
2001 की जनसंख्या के अनुसार छ.ग. राज्य में अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 66,16,596 है। प्रदेश की जनसंख्या का यह एक तिहाई भाग है। छ.ग. में 94.7 प्रतिशत जनजाति ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। यही कारण है कि इनमें शिक्षा की जागरूकता का अभाव है। ये अपने पुरातन रीति रिवाज एवं पेशे से बंधे हुए हैं।
शिक्षा का स्तरः
2001 की जनगणना के अनुसार भारत में 11.1 प्रतिशत जनजाति ही साक्षर है। छ.ग. में इनकी साक्षरता का प्रतिशत 47.1 प्रतिशत है। इनकी शिक्षा के स्तर का प्रतिशत इस प्रकार है-
1. प्राथमिक स्तर से नीचे तक शिक्षा ग्रहण करने वालों का प्रतिशत है- 39.4 प्रतिशत
2. प्राथमिक स्तर तक शिक्षा ग्रहण करने वालों का प्रतिशत है- 26.3 प्रतिशत
3. माध्यमिक स्तर तक शिक्षा ग्रहण करने वालों का प्रतिशत है- 12.3 प्रतिशत
4. मैट्रिक या हायर सेकेण्डरी तक शिक्षा ग्रहण करने वालों का प्रतिशत है- 8.8 प्रतिशत
5. स्नातक एवं उससे ऊपर शिक्षा ग्रहण करने वालों का प्रतिशत है- 1.9 प्रतिशत
6. तकनीकि एवं अन्य डिप्लोमा प्राप्त करने वालों का प्रतिशत है- 0.2 प्रतिशत
इन आँकड़ों से स्पष्ट होता है कि जनजातियों में शैक्षिक पिछड़ापन है। 41.3 प्रतिशत बच्चे स्कूल शिक्षा में अनुपस्थित होते हैं या शिक्षा को अनिवार्य नहीं मानते।
षिक्षा के अभाव का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावः
शिक्षा समाज एवं राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की नींव होती है। जिस राष्ट्र की शिक्षा दर उच्च स्तर की होती है उस राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत एवं समाज उन्नत होते हैं। जनजातियों में शिक्षा के अभाव के कारण ही इनकी आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं होती। 94.7 प्रतिशत जनजातियों का ग्रामीण क्षेत्रों में निवास होने के कारण ये अधिकांश कृषि कार्य में ही संलग्न हैं। इनके कार्य को देखा जाए 56.6 प्रतिशत कृषि कार्य एवं 32.7 प्रतिशत खेतीहर मजदूर है। 32.7 प्रतिशत पारिवारिक उद्योग(धंधा) एवं 9.5 प्रतिशत अन्य कार्य में संलग्न हैं।
इस प्रकार से देखा जाए तो इनकी आर्थिक स्थिति सीमित आय में बंधी होने के कारण ये सुविधाओं से वंचित रहते हैं। रोजी रोटी के चलते ये अपनी सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठाने में असमर्थ होते हंै। इनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है। आर्थिक अभाव के कारण भी ये शिक्षा ग्रहण करने एवं शिक्षा को आगे आगे बढ़ाने में असक्षम होते हैं।
निष्कर्षः
अंततः यह कहा जा सकता है कि जागरूकता के अभाव के कारण जनजातियों में शिक्षा का स्तर अभी भी बहुत कम है। यही कारण है कि सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सहभागिता नहीं के बराबर दिखाई देती है। यदि 21वीं शताब्दी में भी यही स्थिति रही तो एक विकसित राज्य एवं देश की कल्पना कर पाना असंभव कार्य है। अतः इसके उत्थान से संबंधित सार्थक पहल करने की आवश्यकता है। इन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए इनकी सभी समस्याओं को दूर करना आवश्यक है। हमें उनके साथ रहकर कार्य करना होगा।
सुझावः
1. जनजातिय बाहुल्य क्षेत्रों में शाला भवन निर्माण प्रक्रिया को सर्वाधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।
2. जनजाति क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए।
3. जनजाति क्षेत्र के लागों में शिक्षा का प्रसार तीव्र गति से किया जाना चाहिए।
4. अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
5. कम ब्याज में ऋण की सुविधा उपलब्ध किया जाना चाहिए।
6. सरकारी प्रयासों की जानकारी इन तक पहुँचा कर लाभ का अवसर दिया जाना चाहिए।
7. शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षा के लाभ के प्रति जागरूकता उत्पन्न किया जाना
संदर्भ -
1. Census of India 2001
2. Selected education statics
3 (मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार 2001)
3. www.google.com
Received on 09.10.2013 Modified on 21.11.2013
Accepted on 13.12.2013 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences 1(2): Oct. - Dec. 2013; Page 61-62